Crime

हैवानियत: 13 वर्षीय किशोरी की लूटी आबरू, हालत बिगड़ने के बाद भी नही छोड़ा…

Published

on

आगरा: आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित सिटी होटल में 13 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर होटल मालिक के बेटे ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर बंदूक तानकर दो घंटे तक रोके रखा। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता डरी सहमी घर पहुंची। शुक्रवार रात मां ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि बेटी से दुर्गा कॉम्प्लेक्स, फतेहाबाद रोड निवासी राकेश राजपूत फोन पर बात करता था। उसने बेटी को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। राकेश के पिता अर्जुन सिंह होटल मालिक  हैं। वह बेटी को दोस्ती करने पर होटल में नाैकरी देने की बात करने लगा। 21 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे उसने बेटी को मारुति चाैराहे, शमसाबाद रोड पर बुलाया।

राकेश काले रंग की गाड़ी में पहुंचा। फतेहाबाद रोड स्थित सिटी होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की हालत बिगड़ गई। वह रोने लगी। उसके शोर मचाने पर राकेश ने बंदूक निकाल ली। जान से मारने की धमकी दी। बाद में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। दो घंटे तक उसे होटल में ही रखा। बाद में मारुति चाैराहे पर छोड़ गया।

बेटी डरी सहमी घर आई। वह सो गई। उसे बुखार आ गया। हालत में सुधार होने पर उसने जानकारी दी। शुक्रवार रात मां ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। होटल में किशोरी को संचालक का बेटा लेकर गया था। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है।

 

 

#honor,#13yearoldgirl, #looted,  #leave, #worsened, #Rape,agra, #uppolice, #uttarpradesh  

																																					

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version