Dehradun

देहरादून की सड़कों पर गूंजा ‘भारत माता की जय’, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभक्ति का माहौल !

Published

on

देहरादून: पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह देशभक्ति और गर्व का माहौल देखने को मिला। शहर की सड़कों पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयकारों की गूंज सुनाई दी।

गढ़ी कैंट क्षेत्र में योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी के नेतृत्व में लोगों ने रैली निकालकर भारतीय सेना को शुभकामनाएं और बधाई दी। डॉ. जोशी ने कहा कि अब आतंकवाद का जड़ से खात्मा ज़रूरी है। जब तक आखिरी आतंकी ज़मीन में नहीं गाड़ा जाता, तब तक कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।”

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य, उपाध्यक्ष और बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कहा कि उन्हें अपनी सेना पर गर्व है और देश को अपने सशस्त्र बलों से अटूट विश्वास है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए आज देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से भारतीय सैनिकों की सुरक्षा, विजय और आत्मबल के लिए प्रार्थना की।

#OperationSindoor #IndianArmyStrike #DehradunCelebration #AntiTerrorVictory #TapkeshwarTempleRituals

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version