Haldwani

हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई: पॉश इलाके में अवैध नूडल्स और सॉस फैक्ट्री का भंडाफोड़…

Published

on

हल्द्वानी: नैनीताल जिला प्रशासन इन दिनों अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। एक सप्ताह के भीतर जिला प्रशासन ने तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी शहर के बीचों-बीच स्थित पॉश इलाके में अवैध रूप से संचालित नूडल्स और सॉस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

इससे पहले नकली शराब की फैक्ट्री और अवैध कोल्ड ड्रिंक यूनिट का भी भंडाफोड़ किया गया था।

एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मंगल पड़ाव क्षेत्र में स्थित ‘महेश्वरी नूडल्स’ नाम की निर्माण इकाई पर छापेमारी की।

जांच के दौरान पाया गया कि यह फैक्ट्री घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में बिना किसी वैध लाइसेंस के चलाई जा रही थी।

फैक्ट्री परिसर में गंभीर गंदगी पाई गई, नूडल्स बनाने वाले सामान में फफूंद और खाद्य पदार्थों में कॉकरोच मिले, एक्सपायर्ड रसायन और पुराने सॉस-पल्प का उपयोग किया जा रहा था, घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग हो रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से नूडल्स, सॉस और पल्प के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं।

#IllegalFoodFactory #ExpiredIngredients #HaldwaniRaid #ContaminatedNoodlesandSauce #FoodSafetyViolation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version