Crime

उधमसिंह नगर में साइबर अपराध पर बड़ी कार्यवाही, शातिर ठग गिरफ्तार…..

Published

on

उधमसिंह नगर : जनपद उधमसिंह नगर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस ने साइबर ठगी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो भोली-भाली जनता की गाढ़ी कमाई को धोखाधड़ी से हड़प रहा था। पुलिस ने शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर फर्जी इंश्योरेंस, बैंक लोन, नौकरी के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। इन आरोपियों के खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ था। गिरोह के सदस्य विभिन्न तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे, जिससे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इस गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और थानाध्यक्ष को फाइनेंशियल डिटेल और एकाउंट स्टेटस की बारीकी से पड़ताल करने के निर्देश दिए। पुलिस अब आरोपियों के खातों की जांच कर रही है और यह संभावना जताई जा रही है कि ठगी की रकम और अधिक हो सकती है।

 

#CyberCrime #UdhamSinghNagar #SSPManikantMishra #CyberFraud #PoliceAction #CyberSecurity #FinancialFraud #CrimeNews #CyberThug #FinancialInvestigation #UttarakhandNews #CrimePrevention #PoliceRaid #FinancialScam #BankFraud #InsuranceFraud

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version