Breakingnews

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर : Robin Uthappa के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, पीएफ घोटाले का आरोप…..

Published

on

देहरादून : भारतीय क्रिकेट के पूर्व बल्लेबाज Robin Uthappa के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आई है। 39 वर्षीय Robin Uthappa के ऊपर प्रोविडेंट फंड (पीएफ) घोटाले का आरोप लगा है और इस सिलसिले में उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। यह वारंट क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया है, जिसके बाद पुलकेशिनगर पुलिस को उथप्पा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजमेंट में थे Robin Uthappa
Robin Uthappa जिस कंपनी का प्रबंधन कर रहे थे, वह ‘सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड’ है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों के वेतन से प्रोविडेंट फंड की कटौती तो की, लेकिन वह राशि कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं की। इस गबन की राशि कुल 23 लाख रुपये बताई जा रही है।

वारंट जारी होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई
पीएफ आयुक्त ने 4 दिसंबर को पुलकेशिनगर पुलिस को एक पत्र लिखा था, जिसमें Robin Uthappa के खिलाफ वारंट जारी करने और उनकी गिरफ्तारी की बात कही गई थी। हालांकि, पुलिस ने यह वारंट पीएफ कार्यालय को वापस भेज दिया, यह बताते हुए कि Robin Uthappa ने कथित तौर पर अपना निवास स्थान बदल लिया है। इसके बाद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

क्या है मामला?
Robin Uthappa पर यह आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों का पीएफ कटा, लेकिन वह रकम उनके खातों में जमा नहीं की गई, जो एक गंभीर धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। अब पुलिस इस मामले में उथप्पा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सख्त कदम उठा सकती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version