Crime

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन साल से फरार चल रहे दो सगे भाइयों को STF ने दिल्ली से दबोचा !

Published

on

देहरादून: पिथौरागढ़ से फरार दो सगे भाइयों को उत्तराखंड एसटीएफ ने सोमवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए भाइयों में जगदीश बोरा और कमलेश बोरा शामिल हैं, जिन पर क्रमश: 25,000 और 10,000 रुपये का इनाम घोषित था।

इन दोनों पर 25 से 30 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। पिछले तीन वर्षों से वे गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में नाम और पहचान बदलकर अपनी मां के साथ रह रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी, और अंततः सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार करने में सफल रही।

 

 

 

#Arrest, #Fraud, #Brothers, #Investigation, #Reward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version