Nainital
नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता: खोए हुए 160 मोबाइल फोन करें बरामद ,अनुमानित कीमत 29.6 लाख रुपए….
नैनीताल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनता के खोए हुए मोबाइल फोन की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए दी गई दिशा-निर्देशों के बाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी के निर्देश पर मोबाइल रिकवरी सैल और मोबाइल एप्प सैल की टीम ने अगस्त 2024 से 28 नवंबर 2024 तक आईएमईआई नंबर के आधार पर खोए हुए मोबाइल फोन की खोजबीन शुरू की थी।
मोबाइल रिकवरी सैल ने की बड़ी कार्रवाई
मोबाइल रिकवरी सैल ने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की खोज शुरू की और इसे सर्विलांस में लगाया। इसके बाद, मोबाइल एप्प टीम ने विभिन्न राज्यों में सक्रिय होकर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से कुल 160 मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 29,60,000 रुपए है।

नैनीताल पुलिस की एक और बड़ी सफलता
इसके अतिरिक्त, जनवरी 2024 से 28 नवंबर 2024 तक, हल्द्वानी मोबाइल एप्प सैल ने कुल 404 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 74,74,000 रुपए है। यह सफलता एसएसपी के नेतृत्व में मोबाइल रिकवरी सैल द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
नैनीताल पुलिस की मुहिम जारी
एसएसपी नैनीताल ने जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल खो गया हो तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। मोबाइल रिकवरी सैल के प्रयासों से ना केवल खोए हुए मोबाइलों की वापसी हो रही है, बल्कि अपराधियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे, ताकि खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी और अपराधों पर काबू पाया जा सके।
#NainitalPolice #MobileRecovery #IMEI #PoliceSuccess #MobilePhoneRecovery #LostMobile #NainitalNews #PoliceEfforts #HaldwaniPolice #CrimePrevention