Dehradun
27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत: सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई, AAP पर किया कटाक्ष !
देहरादून: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और सत्ता में वापसी की है। इस शानदार जीत के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जीतने वाले प्रत्याशियों को बधाई दी है।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ सालों में अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के खिलाफ दिल्ली में गुस्से की लहर ने जोर पकड़ा था। बदलाव की आवाज हर तरफ सुनाई दे रही थी और अब जनता ने इसे स्पष्ट रूप से प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में चहुमुखी विकास होगा और जनता को उनका हक मिलेगा।
दिल्ली चुनाव के परिणामों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 48 सीटें जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटें मिलीं। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, जो नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार थे, अपनी हार स्वीकार करते हुए भाजपा को जीत की बधाई दी।
उत्तराखंड से जुड़े दो भाजपा प्रत्याशी जीतकर आए आगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड मूल के कुल 9 नेता चुनावी मैदान में थे, जिनमें से भाजपा के दो प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट और रविंद्र सिंह नेगी ने क्रमशः मुस्तफाबाद और पटपड़गंज से जीत हासिल की। रविंद्र सिंह नेगी ने पटपड़गंज से AAP के उम्मीदवार अवध ओझा को 23,000 वोटों से हराया, जबकि मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद सीट से AAP के अदील अहमद खान को हराया।
#DelhiElectionResults, #BJPHistoricWin, #CMDhamiCongratulatesWorkers, #AAPCriticism, #27YearsBJPComeback