Haridwar
उत्तराखंड में BSP की पहली जीत: लक्सर नगर पालिका चुनाव में बसपा ने मारी बाजी, काउंटिंग के बीच विवाद !
लक्सर: हरिद्वार के लक्सर में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी संजीव उर्फ नीटू ने जीत हासिल की। छठे राउंड की गिनती के बाद बसपा को 5626, कांग्रेस को 5442 और भाजपा को 4606 वोट मिले। हालांकि, काउंटिंग के दौरान विवाद हो गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
संजीव नीटू ने कांग्रेस के प्रत्याशी जगदेव सिंह उर्फ जग्गी को 184 वोटों से हराया। भाजपा के देवेंद्र चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। पूरी मतगणना का दौर सुबह 8 बजे से शुरू होकर रात 11 बजे तक चला। पहले राउंड में बसपा ने भाजपा और कांग्रेस से बढ़त बनाई और धीरे-धीरे अपनी लीड को मजबूत किया।
काउंटिंग के दौरान, भाजपा के समर्थकों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए रिकाउंटिंग की मांग की। इसके बाद हंगामा बढ़ गया और पुलिस को दखल देना पड़ा। भाजपा समर्थक मतगणना कक्ष में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका। इस दौरान कुछ लोग पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे, जिसमें एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया। हंगामे के बाद पीठासीन अधिकारी ने काउंटिंग रोक दी।
लक्सर में यह चुनाव बसपा, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला था। बसपा ने अंततः बाजी मारी, जबकि भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी रिकाउंटिंग की मांग कर रहे थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और बाद में परिणाम घोषित किए गए। संजीव नीटू ने जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए जनता का धन्यवाद किया और अपनी जीत का श्रेय उन्हें दिया।
#BSPWin, #LaxarElection, #MunicipalElectionUttarakhand, #CountingControversy, #LaxarMunicipalCouncil