Dehradun

देहरादून में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, यहाँ ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण

Published

on

देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। अवैध निर्माण, गैरकानूनी प्लॉटिंग और बिना स्वीकृत नक़्शे के बनाए जा रहे आवासीय और व्यावसायिक ढांचों के खिलाफ आज व्यापक अभियान चलाया गया। शुक्रवार को मसूरी, विकासनगर, शेरपुर और देहरादून के अलग-अलग इलाकों में MDDA की टीमों ने अवैध निर्माणों पर शिकंजा कस दिया।

MDDA प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई

एमडीडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति की प्लॉटिंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज की गई कार्रवाई भी उसी का हिस्सा है। जिसे लागू करने के लिए प्राधिकरण लगातार अभियान चला रहा है।

प्राधिकरण द्वारा आज पहली कार्रवाई कैम्पटी मसूरी रोड पर खुशहाल सिंह द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण पर की गई। बिना स्वीकृति नक़्शे के किए जा रहे इस निर्माण को टीम ने मौके पर सील कर दिया। टीम ने बताया कि बिना एमडीडीए स्वीकृति के किसी भी प्रकार का व्यावसायिक ढांचा खड़ा करना नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

प्राधिकरण ने ध्वस्त किए कई अवैध निर्माण

दूसरी कार्रवाई हर्बटपुर में लखन सिंह और जगवीर सिंह के अवैध प्लाटिंग पर की गई। जहाँ उनके द्वारा विवेकानंद अस्पताल के निकट लगभग 20 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। एमडीडीए की टीम ने बुलडोजर चलवाकर पूरी अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा कल्याणपुर पोंटा रोड क्षेत्र में प्रवीन बंसल की लगभग 15 से 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर की। टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना नक़्शे के स्वीकृत किए जा रहे सभी आवासीय और व्यावसायिक निर्माणों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार की कार्रवाई में स्पष्ट संदेश दिया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यवस्थित और सुनियोजित विकास के लिए एमडीडीए अपनी कार्रवाई आगे भी जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version