Uttarakhand

उत्तराखंड में बंपर भर्ती: UKPSC ने जारी किया 614 पदों का नोटिफिकेशन !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (लेक्चरर कैडर ‘ग्रुप-सी’) सेवा परीक्षा-2024 के माध्यम से 614 लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

UKPSC लेक्चरर भर्ती 2024: महत्वपूर्ण जानकारी

  • नोटिफिकेशन डेट: 16 अक्टूबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू: 18 अक्टूबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 7 नवंबर 2024, 11:59 बजे तक
  • आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि: 7 नवंबर 2024, 11:59 बजे तक
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन की प्रारंभिक तिथि: 19 नवंबर 2024
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि: 28 नवंबर 2024, 11:59 बजे तक

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है, साथ ही उन्हें NET या SLAT परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

  • जनरल, ओबीसी, और EWS वर्ग: 172.30 रुपये
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग: 82.30 रुपये
  • दिव्यांग वर्ग: 22.30 रुपये

आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो सरकारी नौकरी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version