Accident
केदारनाथ जा रही बस टिहरी में पलटी, गुजरात के श्रद्धालु घायल
नई टिहरी: टिहरी जिले के टिपरी के पास एक बड़ी बस दुर्घटना की खबर से हड़कंप मच गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर डबा खाले नामक स्थान पर पलट गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे।
दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। सभी को 108 एंबुलेंस सेवा के ज़रिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया। वहीं करीब 15 अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री गुजरात के रहने वाले हैं और केदारनाथ की यात्रा पर निकले थे। जैसे ही स्थानीय लोगों को हादसे की खबर मिली, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और राहत टीमें कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गईं और घायलों की मदद शुरू की।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है…लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस का नियंत्रण बिगड़ने से यह हादसा हुआ।
#TehriBusAccident #KedarnathPilgrimageCrash #UttarakhandRoadAccident #TouristBusOverturns