Delhi

सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में आयोजित जनसभा , भाजपा को जिताने की करीं अपील….

Published

on

नई दिल्ली : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के शालीमारबाग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली की जनता से भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) को भारी मतों से जिताने की अपील की और भाजपा के नेतृत्व को लेकर जनता का विश्वास जताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “भा.ज.पा. को मिल रहा अपार स्नेह, प्रेम और समर्थन, यह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व पर दिल्ली की जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है।”उन्होंने पार्टी की सरकार के कामकाजी सिद्धांत को भी रेखांकित करते हुए कहा, “भा.ज.पा. जो वादे करती है, उन्हें पूरा भी करती है। हाल ही में उत्तराखण्ड में लागू की गई ‘समान नागरिक संहिता’ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।”

धामी ने दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी (आप) के भ्रष्टाचारी इतिहास, झूठी राजनीति और खोखले वादों से भी परिचित कराया और कहा, “जनता अब भली-भांति जान चुकी है कि आप पार्टी सिर्फ छलावा करती है और उनके किए गए वादे कभी पूरे नहीं होते।”उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी, जो दिल्ली को विकास की नई दिशा और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेगी। “जनता-जनार्दन अब इस बार भाजपा को और अधिक मजबूती से सत्ता में लाकर दिल्ली की तक़दीर और तस्वीर बदलने के लिए तैयार है,” उन्होंने कहा।

जनसभा में सीएम धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करने की अपील की, ताकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को एक मजबूत और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version