Dehradun

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 372.63 करोड़ रुपये की दी सौगात, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार। 

Published

on

देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 372.63 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सीएम ने कहा कि इस धनराशि से प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। 

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल कर 1730.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया था। साथ ही, उन्होंने सौंग बांध पेयजल परियोजना को पूंजीगत व्यय के लिए वित्तीय सहायता के रूप में 2460 करोड़ रुपये की स्वीकृति के लिए भी आभार जताया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version