Chamoli

चमोली : देवाल की कैल नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर…

Published

on

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित देवाल की कैल नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हरेंद्र कुमार (23 वर्ष) निवासी मानमती गांव के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक शनिवार सुबह नदी में नहाने गया था। उसी दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने तत्काल नदी में खोजबीन कर उसका शव बाहर निकाला और प्रशासन को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि हरेंद्र हाल ही में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों का संचालन कर रहा था और शनिवार सुबह ही घर लौटा था। कुछ ही घंटों बाद यह दुर्घटना घट गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

#ChamoliDrowning #KailRiverAccident #YouthDiesBathing #KedarnathHorseOperator #DevwalTragedy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version