Accident

चमोली: बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत

Published

on

गैरसैंण: चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही के पास गुरूवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बाइक और कार की जोरदार टक्कर में दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई।

तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात लगभग 9 बजे राहुल (28 वर्ष, पुत्र भवान सिंह) और उसका ममेरा भाई कमल सिंह (27 वर्ष, पुत्र रणजीत सिंह), निवासी रामणी नंदानगर, से अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर निजमुला से बाइक पर वापस घर लौट रहे थे। जब वो बिरही में बीआरओ कैंप के पास पहंचे, तो चमोली की तरफ से आ रही एक तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को चमोली थाना पुलिस और स्थानीय लोगों के द्वारा गोपेश्वर अस्पताल पहुँचाया गया। लेकिन भारी मात्रा में खून बहने से राहुल ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें मोर्चरी में रखवा दिया है। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ ही पुलिस मामले की जाँच मं जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version