Chamoli
गैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, जाना सफाई कर्मियों और पुलिस जवानों का हाल
Chamoli News : बजट सत्र के लिए मुख्यमंत्री समेत पूरा प्रशासनिक अमला गैरसैंण के भराणीसैंण पहुंचे हैं। आज भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों से मिलकर सीएम ने उनका हाल-चाल जाना।
गैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी
आज से बजट सत्र की शुरूआत होने जा रही है। जिसकी शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। बजट सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी आज सुबह मार्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों और विधानसभा सत्र के सफल संचालन में अपना योगदान दे रहे अन्य कर्मचारियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

भोजन की व्यवस्थाओं का भी सीएम ने किया निरीक्षण
भ्रमण के दौरान रसोई गृह में पहुंचकर वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके उपरांत जिम में कुछ समय व्यायाम कर यहां की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।