Accident

चम्पावत: बिरगुल में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों सहित 10 महिलाएं घायल…5 गंभीर।

Published

on

चम्पावत – चम्पावत जिले के रीठासाहिब धुंनाघाट मार्ग में भिंगराड़ा मेले से लधोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन यूके03TA0043 बिरगुल के पास अनियंत्रित होकर शाम 5:00 बजे के आसपास लगभग 30 मी गहरी खाई में जा गिरी…जिसमें 2 बच्चो सहित 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं दुर्घटना में कुल 12 लोग घायल हुए हैं वाहन में बच्चों सहित 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं सभी लोग भिंगराड़ा मेला देख कर खुशी खुशी वापस अपने घर चोड़ाख्याली को जा रहे थे..इसी बीच दुर्घटना यह हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।  108 व निजी वाहन के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया..जहां चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर सोनाली मंडल के नेतृत्व में चिकित्सा कर्मियों ने सभी घायलों का उपचार किया गया।  डॉ सोनाली मंडल ने बताया सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है जिनमें से पांच घायलों को गंभीर चोट है जिनका एक्सरे किया जा रहा है। सूचना पर चंपावत कोतवाल प्रताप सिंह नेगी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना।

कोतवाल नेगी ने बताया दुर्घटना ओवरलोडिंग के कारण होना संभव है जिसकी जांच की जाएगी। अगर चालक की गलती पाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वाहन को गिरीश बोहरा चला रहा था कोतवाल नेगी ने बताया घायलों में रेखा देवी पत्नी स्वर्गीय पूरन सिंह (40) ,ममता देवी पत्नी नारायण (40), हीरा देवी पत्नी नारायण सिंह ( 50 ) ,आरती अधिकारी पुत्री पूरन सिंह( 20), संगीता अधिकारी पुत्री नारायण सिंह उम्र 19 वर्ष, जानकी देवी पत्नी महेश सिंह उम्र 30 वर्ष, अर्पित पुत्र महेश सिंह उम्र 8 वर्ष, हेमा देवी पत्नी नारायण सिंह उम्र 50 वर्ष ,तनुजा पुत्री पूरन सिंह उम्र 18 वर्ष ,हेमा देवी पत्नी श्याम सिंह उम्र 46 वर्ष, ऋतिक उम्र 8 वर्ष पुत्र मदन सिंह , रंजना पुत्री सुंदर सिंह उम्र 24 वर्ष घायल हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है वहीं वाहन चालक गिरीश बोहरा उम्र 38 वर्ष पुत्र भवान सिंह का खेतीखान में उपचार चल रहा है और अंशु उम्र 10 वर्ष पुत्र महेश सिंह का लधोली में उपचार कर घर भेज दिया गया है। वाहन में कुल 14 यात्री सवार थे।

वही सुरेश सिंह ने बताया एंबुलेंस को फोन करने के बाद भी सिर्फ पाटी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची अन्य एंबुलेंस नहीं पहुंची प्राइवेट वाहनों के जरिए घायलों को लोहाघाट लाया गया कुल मिलाकर एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही उप जिला चिकित्सालय का चिकित्सा स्टाफ अलर्ट मोड पर नजर आया चिकित्सा स्टाफ ने सभी घायलों का तत्परता से उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version