big news

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, कैसे और कहां करें रजिस्ट्रेशन, यहां जानें हर जानकारी

Published

on

chardham yatra registration 2026 : चारधाम यात्रा 2026 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। आगामी चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगेगा और आप घर बैठे भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Table of Contents

chardham yatra registration 2026 आज से शुरू

आगामी चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गए हैं। जिसके लिए पर्यटन विभाग के सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज सुबह सात बजे से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 7 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण किए जा रहे हैं।

पर्यटन विभाग की वेबसाइट और एप से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

बता दें कि इस साल चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि गंगोत्री और युमनोत्री के कपाट 19 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। इसी के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। यात्रा पर वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है।

चारधाम यात्रा पर आने के लिए आज यानी छह मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट chardham yatra registration login कर बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

आधार कार्ड से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर अलग-अलग व्यवस्थाएं तय की गई हैं। भारतीय श्रद्धालु अपने आधार कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। जबकि विदेशी यात्रियों के लिए ई-मेल आईडी के जरिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। जिससे वे आसानी से अपनी यात्रा से पहले आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकें।

17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया होगी शुरू

इसके अलावा जो यात्री ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाएंगे, उनके लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की गई है। यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान और विकासनगर में विशेष पंजीकरण काउंटर स्थापित किए जाएंगे।

जहां श्रद्धालु मौके पर जाकर अपनी यात्रा का पंजीकरण करा सकेंगे। यात्रियों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 भी जारी किया है। इस नंबर पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रद्धालु यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी या समस्या के लिए आसानी से संपर्क कर सकें।

FAQs: chardham yatra registration 2026

1. चारधाम यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण कब शुरू हुआ है?

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च 2026 सुबह 7 बजे से शुरू कर दिए गए हैं। श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

2. चारधाम यात्रा 2026 कब से शुरू होगी?

इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इसी दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

3. चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कैसे करें?

श्रद्धालु पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

4. क्या चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है?

हाँ, चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

5. भारतीय श्रद्धालु पंजीकरण के लिए कौन-सा दस्तावेज इस्तेमाल कर सकते हैं?

भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

6. विदेशी श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए कैसे पंजीकरण कर सकते हैं?

विदेशी यात्रियों के लिए ई-मेल आईडी के जरिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

7. ऑफलाइन पंजीकरण कब से शुरू होगा?

जो श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाएंगे, उनके लिए 17 अप्रैल 2026 से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

8. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कहां किया जा सकेगा?

ऑफलाइन पंजीकरण के लिए ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान और विकासनगर में विशेष रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे।

9. चारधाम यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

यात्रियों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 जारी किया गया है, जिस पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version