Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को नामांकन पर दी शुभकामनाएं !
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित महानगर कार्यालय में भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को उनके नामांकन के अवसर पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देहरादून नगर की विकासप्रिय जनता आगामी निकाय चुनावों में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाएगी।
उन्होंने सौरभ थपलियाल के नेतृत्व में नगर निगम के विकास की दिशा में नए अध्याय की शुरुआत की उम्मीद जताई। मुख्यमंत्री ने पार्टी के प्रचार-प्रसार को और मजबूत करने का आह्वान भी किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।