Dehradun

हिंदी साहित्यकार डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा ‘अरुण’ के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक…

Published

on

देहरादून:  हिंदी साहित्य के प्रखर विद्वान और सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा ‘अरुण के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस समाचार को “अत्यंत दुःखद बताते हुए कहा कि उनका साहित्य के प्रति प्रेम और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. अरुण जी का जाना हिंदी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सादगी भरा जीवन और विद्वत्ता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्पद रहेगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

#Tribute #Literature #Hindi #Scholar #Loss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version