Dehradun
सिंगटाली मोटर पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी 57 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, समिति ने जताया आभार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज विधायक यमकेश्वर रेनु बिष्ट के नेतृत्व में सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मुलाकात की और पुल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने पर आभार जताया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ने वाला यह पुल पिछले 20 वर्षों से लंबित था। मुख्यमंत्री द्वारा 57 करोड़ रुपए की स्वीकृति से क्षेत्र में विकास के नए अवसर खुलने की उम्मीद जगी है।
सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से शीघ्र पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन कराने का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी भी मौजूद रहे।