Breakingnews
अगले महीने होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री धामी स्वयं कर रहे दौरा, अब पहुंचे मुंबई।
देहरादून – उत्तराखंड में अगले महीने होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार देश-विदेश का दौरा कर रहे है। ताकि उत्तराखंड में निवेशकों को लाया जा सके। राज्य के विकास के लिए सीएम धामी देश के बड़े औद्योगिक समूहों और बड़े व्यापारियों से लगातार मिल रहे हैं । क्योंकि उत्तराखंड सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए ढाई लाख करोड़ के निवेश के करार का लक्ष्य रखा है। निवेशकों से मिलने के लिए सीएम धामी स्वयं ही यात्रा कर रहे हैं।
