Dehradun

मुख्यमंत्री धामी ने की “मुख्य सेवक संवाद” के तहत सौर स्वरोजगार लाभार्थियों से किया संवाद, महिलाओं को मिला “सौर सखी” का नाम…

Published

on

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम के तहत सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की और उनके अनुभवों को जाना। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजना के प्रभाव और जमीनी स्तर पर इसके फायदों को समझा। साथ ही, उन्होंने सुझावों को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इनसे योजना को आगे और अधिक प्रभावी व जनहितैषी बनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहीं महिलाओं को अब “सौर सखी” के नाम से जाना जाएगा। इन सौर सखियों के प्रेरणादायक अनुभवों को राज्यभर में साझा किया जाएगा ताकि अन्य महिलाएं भी इस दिशा में प्रेरित हों और आत्मनिर्भर बनें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में शुरू की गई सौर स्वरोजगार योजना आज राज्य की युवाशक्ति और मातृशक्ति को आत्मनिर्भरता की राह पर ले जा रही है। यह योजना न केवल स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि विकसित उत्तराखंड, विकसित भारत के सपने को भी साकार कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार, योजना से जुड़े सभी सुझावों का संज्ञान लेगी और इसके क्रियान्वयन को और मजबूत बनाया जाएगा ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

#SolarSelfEmploymentScheme #PushkarSinghDhami #SaurSakhiUttarakhand #WomenEmpowermentIndia #RenewableEnergyJobs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version