Dehradun

मुख्यमंत्री धामी ने “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” का शुभारंभ किया, महिला स्वयं सहायता समूहों को सराहा

Published

on

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय परिसर में “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के 95 विकासखंडों में इस योजना की शुरुआत की और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा रक्षाबंधन पर्व के लिए लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

cm dhami

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं से कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने अपनी मेहनत और संघर्ष से साबित कर दिया है कि जब मातृशक्ति को सही अवसर मिलते हैं, तो वह न केवल खुद को सशक्त बना सकती हैं, बल्कि पूरे समाज और राज्य के विकास में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करने के लिए उनकी सराहना की और उनकी मेहनत को उजागर किया। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश की 1 लाख 63 हजार से ज्यादा महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहचान बना चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के लिए एक सशक्त इकोसिस्टम तैयार किया है, जिसके तहत 49 ग्रोथ सेंटरों की स्थापना की गई है।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी और विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उद्यमी महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version