Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर दी श्रद्धांजलि, एकात्म मानववाद के विचारों को किया स्मरण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित दीनदयाल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन परिचय और उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनदयाल जी का त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दशयंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक खजान दास सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर सभी ने दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।