Dehradun

मुख्यमंत्री धामी पुष्कर सिंह धामी ने बैठक के दौरान अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Published

on

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री धामी पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना को देश और विश्व के लिए अत्यंत पीड़ादायक बताया और कहा कि इस कठिन समय में उत्तराखंड सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

उन्होंने अधिकारियों से भी अपील की कि ऐसी आपदाओं के समय हरसंभव संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य किया जाए।

यह भी पढ़े – अहमदाबाद विमान हादसा: उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा शोक 

यह भी पढ़े – अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन जाते वक्त दुर्घटनाग्रस्त !  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version