Dehradun
उत्तरकाशी आपदा पर गंभीर मुख्यमंत्री धामी, तिरुपति से सीधे लौटे देहरादून
सीएम धामी कुछ ही देर में राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचेंगे
देहरादून – उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने और बाढ़ से मची तबाही के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना तिरुपति दौरा बीच में ही रद्द कर दिया है। वे सीधे देहरादून लौट आए हैं और कुछ ही समय में राज्य आपदा परिचालन केंद्र (SEOC) पहुंचने वाले हैं।
राहत व बचाव कार्यों पर ले रहे हैं पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री धामी उत्तरकाशी के धराली गांव में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से जानकारी लेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने पहले ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना को राहत और रेस्क्यू मिशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री जनता के साथ
बाढ़ और बादल फटने की इस आपदा में मुख्यमंत्री धामी लगातार राज्य के हर कोने से जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक की सुरक्षा है। सभी प्रभावितों को तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी।