Dehradun

शासकीय आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

Published

on

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस सौहार्द्रपूर्ण भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों से लेकर प्रदेश के सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर को “मार्गदर्शन का अवसर” बताते हुए कहा कि बी.एल. संतोष का अनुभव और संगठनात्मक दृष्टि उत्तराखंड जैसे देवभूमि राज्य के विकास के लिए प्रेरणादायी है।

चर्चा के दौरान प्रदेश में चल रहे सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों, आध्यात्मिक स्थलों के विकास, और युवाओं को भारतीय संस्कारों से जोड़ने के प्रयासों पर विशेष ध्यान दिया गया। संगठन की मजबूती और जनसंघर्षों की दिशा में आगे की रणनीति पर भी दोनों नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” विज़न को साकार करने में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और राज्य सरकार हर कदम पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version