Chamoli
भराड़ीसैंणमें मुख्यमंत्री धामी का प्रातः भ्रमण, महिलाओं और सफाईकर्मियों से की मुलाकात
भराड़ीसैंण (गैरसैंण): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और साथ ही सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं पर फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा व्यय का 5% हिस्सा स्थानीय उत्पादों की खरीद में अवश्य लगाएं। इससे स्थानीय आजीविका को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली। कर्मचारियों ने सरकार की ओर से मिल रही सुविधाओं पर आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने में लगी बहनों का समर्पण और स्वच्छ समाज के प्रति कर्तव्य निभा रहे सफाई कर्मियों की लगन ‘विकसित उत्तराखण्ड’ की दिशा में सामूहिक प्रयास का अनुपम उदाहरण है।