उधम सिंह नगर/खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा स्थित अपने आवास में स्थानीय लोगों के साथ होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को रंग लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने होली के उत्सव के दौरान आयोजित बैठक में भी भाग लिया। उन्होंने थारू जनजाति के लोकनृत्य का अवलोकन किया और इस सांस्कृतिक परंपरा की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और समाज में सांस्कृतिक एवं सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है, ताकि हमारी सांस्कृतिक पहचान बनी रहे।