Dehradun

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के पूज्य पिताजी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान जी के निधन पर शोक व्यक्त किया…

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पूज्य पिताजी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान जी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री धामी आज ओडिशा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर स्व. देवेन्द्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व. देवेन्द्र प्रधान जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा और पार्टी को सशक्त बनाने हेतु समर्पित था। भाजपा के विस्तार और राष्ट्रहित में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके द्वारा किए गए कार्य देश की राजनीति में सदा याद किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version