Dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, दी शुभकामनाएं….
देहरादून: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत की दिशा में अपना योगदान दें।
उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। हमारे राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए यह प्रयास जारी रहेगा।”
गणतंत्र दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।