Delhi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट, राज्य के विकास कार्यों पर की चर्चा…..

Published

on

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए आमंत्रित किया और उन्हें राज्य की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक, चमोली के मलारी क्षेत्र की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य के विकास में उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री की प्रमुख मांगें:

  1. ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल परियोजना: मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के प्रथम चरण पर तेजी से काम हो रहा है और उन्होंने केंद्र सरकार से टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना की स्वीकृति के साथ इसके लिए पूर्ण वित्तीय व्यय भार केंद्र सरकार द्वारा उठाए जाने का अनुरोध किया।
  2. ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण: मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में प्रस्तावित बुनियादी विकास कार्यों के लिए ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन को बंद कर सभी ट्रेनों का संचालन नए योग नगरी रेलवे स्टेशन से किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि पर नई सड़क व्यवस्था बनाई जा सकती है, जिससे यातायात में सुधार होगा। 
  3. जल जीवन मिशन: मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी दी और केंद्र सरकार से जल जीवन मिशन में आवंटित केंद्रीय अंशदान की अवशेष धनराशि जल्द से जल्द अवमुक्त करने का अनुरोध किया।
  4. रिवर राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश का चयन: मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग के लिए ‘Iconic City’ के रूप में चयनित करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए केंद्र से संसाधन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
  5. भूतपीय ऊर्जा परियोजना: मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में भूतपीय ऊर्जा के दोहन के लिए आइसलैंड एंबेसी के सहयोग से एक एमओयू प्रस्तावित है। उन्होंने इस परियोजना के लिए भारत सरकार से सभी तकनीकी और वित्तीय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया ताकि उत्तराखंड वर्ष 2070 तक कार्बन नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त कर सके।
  6. सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति: मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन मंत्रालय में प्रेषित प्रस्तावों, जैसे ऋषिकेश बायपास, हरिद्वार बायपास (पैकेज 2), देहरादून-मसूरी कनेक्टिविटी, देहरादून रिंग रोड, चंपावत बायपास, और अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्र से स्वीकृति प्राप्त करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version