Delhi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की, जल जीवन मिशन पर चर्चा…..

Published

on

नई दिल्ली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के तहत उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी और बताया कि इस मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्य अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन से राज्य के ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है और इसकी सफलता से जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक नया दृष्टिकोण विकसित हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी ने जल जीवन मिशन के तहत कार्यों को समय से पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह धनराशि मिशन के कार्यों को तेजी से पूरा करने में सहायक होगी और इससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ जल की आपूर्ति में और सुधार होगा।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री धामी ने गंगा और उनकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर स्थित जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने खास तौर पर धौली गंगा पर स्थित पिथौरागढ़ की सेला उर्थि जल विद्युत परियोजना का जिक्र किया, जो गंगा बेसिन में नहीं स्थित है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए मंत्रालय से सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान की जा सकती हैं, ताकि परियोजना की गति को बढ़ाया जा सके और राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा सकें।

सी आर पाटिल ने मुख्यमंत्री की बातों को गंभीरता से सुना और जल जीवन मिशन तथा जल विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version