Dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर, चुनाव प्रचार में लेंगे हिस्सा…
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां वे आगामी विधानसभा चुनावों के प्रचार में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे कई जनसभाओं और रोडशो में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री धामी, विधानसभा क्षेत्र बाजीरपुर में भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा के समर्थन में आयोजित एक भव्य रोडशो में शामिल होंगे। इसके अलावा, करावलनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के पक्ष में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी का यह दौरा पार्टी के चुनाव प्रचार को गति देने और प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि उनकी मौजूदगी से पार्टी को बड़ा लाभ मिल सकता है।
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी का यह कार्यक्रम पार्टी की रणनीति के तहत किया गया है, जिसमें उत्तराखंड के विकास और भाजपा की नीतियों पर जनता को जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।
#PushkarSinghDhami, #DelhiAssemblyElections, #Roadshow, #PublicRally, #BJPCandidates