Dehradun

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिसमस के पर्व पर प्रदेशवासियों को खुशियों और सद्भावना की दी शुभकामनाएं……

Published

on

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिसमस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्रिसमस का यह पर्व हमें सेवा, त्याग, प्रेम और करुणा जैसे आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार आपसी भाईचारे की भावना और खुशियों को बांटने का उत्सव है। उत्तराखण्ड में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version