Dehradun

छठ पूजा पर मुख्यमंत्री का संदेश, प्रकृति और मानवता के बीच प्रेम का उत्सव !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा का पर्व सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह पर्व सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे समाज की संस्कृति, एकता और सौहार्द का भी प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “छठ पूजा का पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और स्वास्थ्य का अनुभव कराता है। सूर्य देवता की पूजा और छठी मइया की आराधना से हम अपने जीवन के हर पहलू में नयापन और ऊर्जा का संचार महसूस करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्व प्रकृति और मानवता के बीच प्रेम और संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का अवसर है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version