Breakingnews

धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी, चरमराई शहर में सफाई व्यवस्था, नगर परिषद की ब्रांचों में भी कामकाज ठप।

Published

on

फतेहाबाद – फतेहाबाद नगर परिषद के कर्मचारी वीरवार को मांगों को लेकर दो दिन के लिए हाजिरी लगाकर धरने पर बैठ गए है। नगर परिषद कर्मचारियों के धरने पर बैठने से शहर में सफाई नहीं हुई और न ही डोर टू डोर कचरा उठान हुआ है। कर्मचारियों के धरने पर बैठने से करीब 35 टन कचरा एकत्रित हो गया है। नगर परिषद की अन्य ब्रांचों में भी कामकाज ठप है।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर दो दिन के लिए शुरू हुई हड़ताल को लेकर संघ के सदस्यों ने किसी भी ब्रांच में कामकाज शुरू नहीं होने दिया। इसके चलते नगर परिषद की गृहकर शाखा, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, बिल्डिंग ब्रांच में कामकाज बंद है। इसके अलावा कार्यकारी अभियंता की ब्रांचों में काम पूरी तरह से बंद है। वीरवार को कार्यालय में गृहकर भरने पहुंचे लोगों को खाली कुर्सियां देखकर वापस लौटना पड़ा।

दमकलकर्मी भी हड़ताल में शामिल, इमरजेंसी सेवाएं जारी 
दमकलकर्मी भी हड़ताल में शामिल हुए है। लेकिन दमकल विभाग की इमरजेंसी सेवाएं जारी है। अगर कहीं आगजनी की घटना होती है तो दमकलकर्मी पहुंचेगे।

इन मांगों को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी
नगरपालिका कर्मचारी संघ के ईकाई प्रधान नरेश राणा बताया कि वीरवार से सभी कर्मचारी अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल पर है और कामकाज पूरी तरह ठप्प है। उन्होंने कहा कि जनता का स्वास्थ्य सरकार की तानाशाही और बर्बरता एवं राज हट की भेंट चढ़ रहा है। जिला वरिष्ठ उपप्रधान ओम प्रकाश लोट और जिला सचिव विजय ढाका ने कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश में 5000 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों का रोजगार हठीली सरकार ने छीन लिया है। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 के समझौते को लागू करवाने, नो वर्क नो पे के काले कानून के खिलाफ तथा 24 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान करने के लिए होने वाली टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version