Haldwani

कक्षा नौ की छात्रा ने स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म, पॉक्सो में मुकदमा दर्ज !

Published

on

हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है, जिसके बाद यह मामला पुलिस के सामने आया। बच्ची का जन्म 8 दिसंबर को सुशीला तिवारी अस्पताल में हुआ। इस मामले को लेकर हल्द्वानी पुलिस ने खुद ही पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है, क्योंकि परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। नवजात बच्ची को सुशीला तिवारी अस्पताल के एनआईसीयू में रखा गया है।

मुरादाबाद की रहने वाली इस लड़की की मां हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में किराए के घर में अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहती हैं। महिला घरों में काम करके अपनी बेटियों को अच्छे पब्लिक स्कूल में पढ़ाती हैं, जबकि उनका पति शराब के आदी हैं और घर से अक्सर गायब रहता है।

सुशीला तिवारी अस्पताल में जब नाबालिग मां से बच्ची का आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मांगे गए, तब अस्पताल प्रशासन को लड़की की नाबालिग स्थिति का पता चला, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की, लेकिन न तो लड़की और न ही उसकी मां ने इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी दी।

एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर न मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और जांच महिला एसआई दीपा जोशी को सौंप दी गई है। पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

#Haldwani, #Minorgirl, #Childbirth, #PocsoAct, #SucheelaTiwariHospital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version