Breakingnews

माटी के कलाकार दीपावली और करवा चौथ पर अपने हुनर से चीन को दे रहे टक्कर, चिकनी मिट्टी व अन्य सुविधाओं का अभाव बड़ी चनौती।  

Published

on

रुद्रपुर – इन दिनों माटी के कलाकार दीपावली और करवा चौथ के लिए  दिए और सजावट का सामान बना रहे हैं। यह लोग अपने हुनर से  चीन को टक्कर देने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बढ़ती महंगाई, चिकनी मिट्टी की कमी और अन्य सुविधाओं का अभाव उनके लिए एक बड़ी समस्या बनकर सामने आया है।

करवा चौथ और दीपावली आने में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। इसलिए कुम्हार दिए और अन्य सामान  बनाने के लिए दिन-रात एक किए  हुए है। तैयार सामान पर रंगो की कलाकारी करके इन्हें आकर्षक रूप दिया जा रहा है। दिवाली का कुम्हार पूरे साल इंतजार करते हैं लेकिन त्यौहार पास होने के बाद भी माटी के यह कलाकार ज्यादा खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। दिनेशपुर के हरिदास इसकी कई वजह बताते हैं। मिट्टी के दीए बनाने के लिए चिकनी मिट्टी की जरूरत होती है, लेकिन अब चिकनी मिट्टी इनको आसानी से नहीं मिल पाती है।


समय के साथ कुम्हार अपडेट जरूर हुए हैं,  अब वह हाथ से चलने वाले चाक की बजाय इलेक्ट्रॉनिक चाक का उपयोग करने लगे हैं लेकिन इस कारण उनका बिजली का बिल भी ज्यादा आने लगा है। इतना ही नहीं मिट्टी के समान को पकाने के लिए प्रयोग होने वाला   महंगा ईंधन भी उनकी परेशानी का कारण बना हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस साल दीए और अन्य सामान बनाने के लिए जरूरी  कच्चे माल की कीमतें भी बढ़ी है लेकिन उस अनुपात में मिट्टी के सामान की कीमतें नहीं बढ़ी है ।यही कारण है कि बढ़ती महंगाई भी इन कलाकारों की आर्थिक तरक्की में रोड़ा बनी हुई है। यह लोग भी सुविधाएं पाने के लिए सरकार की तरफ टकटकी लगाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version