Dehradun
सीएम धामी ने डॉ. जीवन तितियाल को फोन कर दी AIIMS से सेवानिवृत्ति पर बधाई, समर्पित सेवाओं की सराहना !
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ निवासी और पद्मश्री से सम्मानित नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. जीवन तितियाल को AIIMS से सेवानिवृत्ति के अवसर पर फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने डॉ. तितियाल की समर्पित सेवाओं की सराहना की और उनकी कड़ी मेहनत को नमन किया, जिसने भारतीय स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. तितियाल का योगदान न केवल चिकित्सा क्षेत्र में बल्कि समाज में भी अमूल्य रहा है। उनकी विशेषज्ञता और समाज के प्रति समर्पण ने लाखों लोगों की आंखों की रोशनी को वापस लौटाया और उन्हें नया जीवन दिया। डॉ. तितियाल को पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया, जो उनकी असाधारण सेवाओं का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने डॉ. तितियाल से बातचीत करते हुए उनके समर्पण और कार्यों को प्रेरणास्त्रोत बताया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।