Dehradun

सीएम धामी ने सेना को बताया शौर्य का प्रतीक, कहा- आतंकी सोच को जड़ से मिटाएगा भारत…

Published

on

देहरादून:  भारत की धरती पर आतंकी हमलों का माकूल जवाब अब सीमाओं के पार दिया जा रहा है। पाकिस्तान की सरजमीं पर आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भारतीय सेना की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना की कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व जानता है कि पाकिस्तान की धरती लंबे समय से आतंकवादियों की पनाहगाह रही है। लेकिन अब भारत की वीर सेना ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

सीएम धामी ने कहा कि अब भारत की नीति स्पष्ट है, आतंक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर हमले का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज की कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संदेश है कि भारत पर बुरी नजर डालने वाले आतंकी संगठनों को हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश अब आतंक के खिलाफ निर्णायक मोड़ पर खड़ा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#CrossBorderStrike #CMPushkarSinghDhami #TerrorSafeHavens #IndianArmyAction #DecisiveResponse

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version