Dehradun

सीएम धामी ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को दी बधाई ,जनसेवा में समर्पण को बताया सफलता की कुंजी…..

Published

on

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा उत्तराखण्ड के समस्त नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में विश्वास जताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अपनी कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम और समर्पण से भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाएंगे।

सीएम धामी ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी की नेतृत्व क्षमता, मेहनत और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भाजपा संगठन के प्रति आपका समर्पण पार्टी की उन्नति में सहायक होगा और राज्य में पार्टी की और मजबूत स्थिति स्थापित होगी।”

उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी मेहनत से भाजपा राज्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version