Dehradun
सीएम धामी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील ओझा के निधन पर जताया शौक, पीएम मोदी के थे बेहद करीब।
देहरादून – वरिष्ठ भाजपा नेता और बिहार BJP के सह प्रभारी सुनील ओझा का दिल्ली में निधन हो गया है। कुछ महीने पहले ही उनका उत्तर प्रदेश से बिहार ट्रांसफर हुआ था। बिहार ट्रांसफर से पहले सुनील ओझा यूपी के सह प्रभारी थे। इन्हें PM मोदी का काफी करीबी बताया जाता था। निधन की सूचना से भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
