Dehradun

सीएम धामी ने ‘डॉक्टर आपके द्वार’ मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….

Published

on

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय से ‘डॉक्टर आपके द्वार’ योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (MMUs) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत शुरू की गई है और इसका उद्देश्य राज्य के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को निशुल्क, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारा संकल्प समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाकर स्वस्थ उत्तराखंड के स्वप्न को साकार करना है। यह पहल निश्चित रूप से ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को आसान बनाएगी।

‘डॉक्टर आपके द्वार’ योजना के तहत आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित मोबाइल वैन, अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के साथ गांव-गांव जाकर रोगियों की जांच और प्राथमिक उपचार प्रदान करेगी। साथ ही, ज़रूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर भी किया जाएगा।

#DoctorAtYourDoor #MobileMedicalUnits #CMDhami #FreeHealthcare #RemoteAreas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version