Dehradun

सीएम धामी ने राज्य सरकार विभिन्न विभागों के दायित्वधारियों के साथ की बैठक, कई विषयों पर की चर्चा।

Published

on

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड सरकार में विभिन्न विभागों के दायित्वधारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।


सीएम धामी ने कहा दायित्वधारी सरकार और जनता के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करते हैं, जनभागीदारी से समृद्धि के संकल्प को साकार करने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपस्थित सभी पदाधिकारियों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version