Dehradun

सीएम धामी ने स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणाक के निधन पर किया शोक व्यक्त….

Published

on

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिमला बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया , उन्होंने कहा, “स्व. बिमला बहुगुणा का योगदान समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में सदैव याद रखा जाएगा। उनका समर्पण और संघर्ष अविस्मरणीय रहेगा। हम इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह कठिन समय सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सामाजिक उत्थान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाली, स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका जीवन समाज और पर्यावरण के लिए प्रेरणा का स्रोत था, जिन्होंने अपने जीवन को सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समर्पित किया।

बिमला बहुगुणा के निधन से समाज और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी कमी हो गई है। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनकी प्रेरणा से कई लोग आगे बढ़ेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version