Dehradun
भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सीएम धामी ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के स्थानीय उत्पाद किए भेंट।
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट कर उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम धामी ने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए।