Udham Singh Nagar
खटीमा पहुंचे CM धामी, मां के साथ डाला वोट….पढ़िए क्या संदेश दिया जनता को
देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण आज से शुरू हो गया है। प्रदेश भर में लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपने पैतृक क्षेत्र खटीमा पहुंचे….जहां उन्होंने अपनी मां के साथ राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई में मतदान किया।
वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भी अपने घरों से बाहर निकलें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के इस महापर्व में भाग लें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद को मज़बूत करने का अवसर है….क्योंकि इसके ज़रिए हम अपनी “छोटी सरकार” चुनते हैं जो गांव और पंचायत के स्तर पर सीधे जनता से जुड़ी रहती है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्राम सभाओं की भूमिका और अधिक सशक्त हुई है….जिससे विकास के काम तेज़ी से हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री के गांव पहुंचते ही वहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम और अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जा सके।
वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारियों और सुरक्षाबलों से भी बातचीत की और उनकी ड्यूटी की सराहना की।